फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two days policitcal leader will active

जजपा व भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलनों से जिले में दो दिन रहे हलचल

Fri, 14 Jun 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
two days policitcal leader will active
पलवल। जिले में दो दिन तक राजनीतिक हलचल रहेगी। शनिवार को जहां जजपा के संस्थापक व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला पलवल में पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे वहीं रविवार 16 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अनाज मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। एक तरफ जहां जजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्व सिंचाई मंत्री व जजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष कुमार जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, हैफेड के चेयरमैन सुभाष कत्याल, जिलाध्यक्ष जवाहर सौरोत, जिला महासचिव पवन अग्रवाल, डा. हरेंद्र पाल राणा व पार्टी के अन्य नेता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला ब्राह्मण धर्मशाला में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में जजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। जजपा नेता हर्ष कुमार का कहना है कि जो लोग जजपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वह केवल स्वार्थ के कारण ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में स्वार्थ को लेकर जाने वाले कार्यकर्ताओं की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी। विधानसभा चुनाव में जजपा बेहद मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी तथा उसी मजबूती के लिए जिला स्तरों पर कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पलवल के अंदर एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा तथा नए निष्ठावान लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेेस, जजपा व अन्य दलों से कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं को तोड़कर भाजपा जिले में अपना जनधार बनाने में जुटी है। भाजपा का इस बार लक्ष्य जिला पलवल के अंदर तीनों विधानसभा सीटों को जीतना है। फिलहाल पलवल जिले के अंदर तीनों सीटों में से दो पर कांग्रेस व एक पर इनेलो का कब्जा था। हालांकि हथीन के इनेलो विधायक पिछले दिनों विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिले की राजनैतिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों की निगाह अब शनिवार व रविवार को होने वाले जजपा व भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलनों पर हैं। जजपा नेताओं को उम्मीद है कि दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं में जोश भरकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed