फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two child died from dengue

डेंगू की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

Thu, 03 Oct 2013 07:57 PM IST
पलवल
पलवल Updated Thu, 03 Oct 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
two child died from dengue

वार्ड नंबर 10 में डेंगू बुखार से दो बच्चों की मौत हो गई। परिजनों ने इनका होडल, पलवल व फरीदाबाद तक निजी अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन बच्चे नहीं बच सके।

विज्ञापन


बच्चों की डेंगू से मौत की सूचना मिलने के बाद होडल एसएमओ डॉ. विपिन कुमार परिजनों से मिलने पहुंचे और बच्चों की अब तक अस्पतालों में हुई जांच रिपोर्ट अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि वार्ड में व्याप्त गंदगी के कारण उनके बच्चे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि  बस्ती निवासी 14 वर्षीय आनंद पुत्र महाबीर व पांडवण कॉलोनी निवासी तीन वर्षीय कृष्णा पुत्र प्रेमराज को करीब एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने अपने बच्चों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि बच्चों को डेंगू बुखार हैं और उन्हें फरीदाबाद व पलवल के अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया। आनंद के परिजनों ने गरीबी के चलते फरीदाबाद अस्पताल में की बजाय दिल्ली स्थित कलाबती अस्पताल में भर्ती करा दिया और कृष्णा के परिजनों ने उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। चार-पांच दिन उपचार के बाद दोनों बच्चों ने अस्पताल टेबल पर ही दम तोड़ दिया।

एसएमओ ने ली बच्चों की जांच रिपोर्ट
होडल एसएमओ डॉ. विपिन कुमार का कहना है कि वह दोनों मृतक बच्चों के परिजनों से मिलने गए थे और उनकी जांच रिपोर्ट भी अपने साथ लेकर आए हैं। दोनों बच्चों की रिपोर्ट पलवल भेजी गई हैं, रिपोर्ट की जांच के बाद ही वह कुछ कह सकते हैं।


गंदगी के कारण फैल रहा है डेंगू
मृतक बच्चों के परिजन बिजेंद्र कुमार, रामप्रसाद, हैमराज, सौदान सिंह ने बताया कि वार्ड में व्याप्त गंदगी के कारण ही दोनों बच्चे डेंगू बीमारी की चपेट में आए हैं। वो दिन दूर नहीं जब वार्ड के अन्य बच्चे भी इस बीमारी का शिकार होंगे। वार्ड में व्याप्त गंदगी के ढेरों के कारण मरीजों को हमेशा खतरनाक बीमारी के फैलने का भय सताता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed