{"_id":"604397ee8ebc3e769e714863","slug":"two-cases-registered-for-kidnapping-of-two-including-minor-palwal-news-noi5696333150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबलिग सहित दो का अपहरण, मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबलिग सहित दो का अपहरण, मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
पलवल। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक बालिग व एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर आठ लोगों के खिलाफ अपहरण के मुकदमे दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कैंप थाना प्रभारी यादराम ने बताया कि एक कॉलोनी निवासी एक पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि चार मार्च की रात को वह और उसके बच्चे घर में सोये हुए थे। रात के करीब दो बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई।
पीड़ित ने शक जाहिर किया है कि उसकी बेटी को स्थानीय निवासी पवन, सोनू, कमरुद्दीन, तरुण व दीपक अपहरण करके ले गए हैं। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, गदपुरी थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 27 फरवरी को उसकी 20 वर्षीय बेटी को संजीत, छंगा व चेता अपहरण करके ले गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लड़की व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों व लड़कियों का सुराग नहीं लगा सकी थी।