{"_id":"5d1f92588ebc3e3cec4fe793","slug":"two-arrested-in-murder-case-palwal-news-noi4474631168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद सुलझी राजमार्ग पर हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बाद सुलझी राजमार्ग पर हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ट्रक चालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते डीएसपी।
- फोटो : Palwal
तीन महीने बाद सुलझी राजमार्ग पर हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार
पलवल। राजमार्ग पर 6 अप्रैल की रात को नूंह जिले के गांव सिंगार निवासी 45 वर्षीय यासीन की गोली व चाकूओं से गोदकर की गई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में गांव अंटोहा निवासी अनिल और कर्मवीर को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी योगेश उर्फ योगी पहले ही किसी मामले में जेल में बंद है जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल कर्मवीर को हथियार बरामदगी व गहन पूछताछ के लिए शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
डीएसपी हितेश यादव ने बताया कि 7 अप्रैल 2019 की सुबह सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एनएच-19 पर गांव अंटोहा के पास सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया था लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। मृतक के शरीर पर चाकुओं के वार के निशान थे जिससे यह साबित हो गया था कि उसकी किसी ने हत्या की है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। इसके दो दिन बाद मृतक की पहचान नूंह जिले के गांव सिंगार निवासी यासीन के रूप में हो गई थी। परिजनों ने बताया था कि यासीन फरीदाबाद के सेक्टर-58 स्थित निजी कंपनी में चालक था और 6 अप्रैल की रात 9 बजे कंपनी में गाड़ी को खड़ा कर घर के लिए चला था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी कि 3 जुलाई को सदर थाना प्रभारी सुमन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एनएच- 19 पर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला एक युवक गांव के मोड़ पर मौजूद है। सूचना मिलते थाना प्रभारी ने हवलदार सुनील, वीरेंद्र व सरकारी गाड़ी चालक को साथ लेकर मौके पर दबिश दी और उक्त युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अनिल निवासी गांव अंटोहा बताया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। अनिल ने गहन पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी गांव निवासी योगेश उर्फ योगी व कर्मवीर के साथ मिलकर ही गत छह अप्रैल की रात को लूटपाट की नियत से यासीन को गोली व चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी कर्मवीर को 4 जुलाई को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।