फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two arrested in looted

सस्ती गाड़ी दिलाने का झांसा देकर लूटने वाले दो धरे

Wed, 03 Jul 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in looted
सस्ती गाड़ी दिलाने का झांसा देकर लूटने वाले दो धरे
विज्ञापन

होडल। सस्ते दाम पर गाड़ी दिलाने का झांसा देकर मारपीट कर लूटपाट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पुन्हाना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांव नई निवासी आरोपियों संजीत व इरफान को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। दरअसल, मध्यप्रदेश के गांव पंचायती राज गली चिलकल पुडी निवासी टाटा नागराज ने होडल थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी ने उसके फोन पर तीन लाख रुपये में स्विफ्ट कार देने की बात कही थी। सस्ते में गाड़ी लेने के झांसे में आकर टाटा नागराज अपने साथी मुरारी नागा के साथ बताए गए पते हसनपुर चौक पर पहुंच गए। जहां एसयूवी सवार दो युवक पहले ही उनका इंतजार कर रहे थे। गाड़ी में सवार युवकों ने उन दोनों को अपने साथ बैठा लिया और डबचिक के पास कच्चे रास्ते पर ले गए, जहां पहले से ही तीन और युवक मौजूद थे। वहां पहुंचने के बाद उन सभी युवकों ने हथियार का डर दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच टटलू गिरोह के सदस्यों ने उनसे दस हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने टाटा नागराज की शिकायत पर चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले मेें पुलिस ने संजीत व इरफान को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed