{"_id":"62618da686001628676800fe","slug":"two-arrested-for-murder-of-taxi-driver-palwal-news-noi644231522","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक की हत्या में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक की हत्या में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। मुंडकटी थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव डकोरा के जंगल में पिछले महीने हुई दिल्ली स्थित मीठापुर निवासी टैक्सी चालक सुनील कुमार की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जोकि रिश्ते में जीजा-साले हैं। इनकी पहचान हाथरस जिले के नंगला पीपली निवासी अवनीश और एटा स्थित जलेसर निवासी सत्यबीर के रूप में हुई। सुनील कुमार 22 मार्च को गुरुग्राम से आगरा के लिए बुकिंग लेकर चला था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने गांव बंचारी निवासी भीम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
डीएसपी सज्जन सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बताया कि सुनील कुमार (40) गुरुग्राम से दिल्ली के बीच टैक्सी चलाने का कार्य करता था। 22 मार्च को गुरुग्राम के इफ्को चौक से तीन युवक उसकी गाड़ी को आगरा के लिए बुकिंग करके चले थे। जब वह तुमसरा टोल टैक्स के निकट पहुंचे तो उन्होंने टैक्सी चालक सुनील कुमार की गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी थी और उसके शव को निकट के गांव डकौरा के जंगल में डाल दिया था। इसके बाद उसकी गाड़ी, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। खेतों में युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने मुंडकटी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।
पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से इस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड से पहले सुनील कुमार ने फोन से पत्नी से बात भी की थी, लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया था। आरोपियों ने हत्याकांड के बाद सुनील के मोबाइल में अपनी सिम डाल ली थी, जिससे इस मामले का खुलासा होता चला गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।