फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two army brothers who came to the Grievance Committee meeting with their complaint started crying.

Palwal News: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शिकायत लेकर पहुंचे दो फौजी भाई रोने लगे

Fri, 19 Jan 2024 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two army brothers who came to the Grievance Committee meeting with their complaint started crying.
फोटो 9,10 में है
विज्ञापन

कैप्शन: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में रोते अपने पुत्र को शांत रहने के लिए कहता फौजियों का पिता रणवीर सिंह
कैप्शन: 10- जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल
------------
बोले हम देश की सुरक्षा कर रहे और यहां हमारा परिवार सुरक्षित नहीं
सहकारिता में ने दिए पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा देने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। परिवार व बच्चों को छोड़कर हम देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर बैठे हैं, और यहां हमारा ही परिवार सुरक्षित नहीं है। जैसे ही दो फाैजी भाइयों ने शुक्रवार को हुई जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पहुंचकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस पर उनके परिवार की अनदेखी का आरोप लगा रोना शुरू किया तो जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में एक बार सन्नाटा छा गया। कुछ देर बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला को उक्त फौजियों की शिकायत पर तुरंत गौर कर कार्रवाई के आदेश दिए। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में फौजी की वर्दी पहने पहुंचे गांव बेला निवासी फौजी जवाहर सिंह व हरीश ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके गांव के कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उनका कहना था कि वे दोनों भाई फौजी हैं और उनके पिता रणवीर भी फौज में रहे हैं। आज वे देश की सुरक्षा के लिए परिवार व बच्चों को छोड़कर सीमा पर खडे़ रहते हैं। लेकिन उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा है। दबंग उनके पिता व परिवार के साथ मारपीट करते हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि देश की सुरक्षा में तत्पर रहने वाले सेना के जवानों के साथ-साथ उनके परिजनों का आदर भाव रखना व सम्मान करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। रक्षा कर्मियों के परिजनों की सुरक्षा करना सरकार व पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए कि तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रार्थी जवाहर सिंह द्वारा कोर्ट में किए गए केस के फैसले के अनुरूप सैनिक के परिजनों को पुलिस की मौजूदगी में जमीन का कब्जा दिलाया जाए और उनके परिजनों को पुलिस की ओर से सुरक्षा भी मुहैया करवाई जाए
विज्ञापन

12 में से 8 शिकायतों का हुआ समाधान
जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में 12 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष शिकायतों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए लंबित रख लिया गया। गांव चिरावटा निवासी रामरतन तथा भगवत की पंचायत विभाग से संबंधित शिकायत पर पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में जांच कमेटी बनाई गई है। इस पर सहकारित मंत्री ने जांच कमेटी का निर्णय आने उपरांत आगामी 15 दिनों के अंदर-अंदर प्लाट आवंटित करने के निर्देश दिए। न्यू कॉलोनी पलवल निवासी अमिता मलिक की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत पर डीएसपी साकिर हुसैन ने अवगत करवाया कि दोनो पक्षों ने लिखित रूप से राजीनामा लिखकर दिया है। गांव घर्रोट के रहने वाले जगबीर सिंह की समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायत पर अधिकारियों ने सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल को अवगत करवाया कि प्रार्थी की शिकायत का निवारण करते हुए पैंशन बनाकर बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। विनय कुमार निवासी थंथरी की पंचायत विभाग से संबंधित शिकायत पर बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि खेतों में फसल खडी होने के कारण पैमाइश में देरी हुई थी, अब इसकी पैमाइश करवा दी गई है। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने बीडीपीओ को निर्देशित किया कि पटवारियों की हड़ताल के उपरांत तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाए। गांव किठवाडी वार्ड नंबर-03 निवासी सुरेशचंद की लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायत पर कार्यकारी अभियंता नरेंद्र यादव ने बताया कि बसंतगढ की पुलिया का एस्टिमेट बनाकर भेज दिया गया है, स्वीकृति मिलने के उपरांत कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों को बेवजह परेशान करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद पलवल को आपसी तालमेल बनाकर किठवाडी रेलवे ओवर ब्रिज से बसंतगढ तक क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को तुरंत प्रभाव से दुरूस्त करवाने के साथ-साथ इस सडक़ मार्ग के दोनों ओर की नालियों की टाइल्स की लेबलिंग कर पुन लगवाने के निर्देश दि। नई बस्ती सल्लागढ निवासी प्रवीण तथा लुलवाडी के रहने वाले जयपाल की बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों की जांच करने के लिए एसडीएम पलवल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर जांच करवाने के निर्देश दिए तथा जांच उपरांत दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक जगदीश नायर, विधायक प्रवीण डागर, बीजेपी जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जेजेपी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सौरोत, पूर्व विधायक रामरतन, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed