{"_id":"61508aba8ebc3e02d8190403","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-seven-lakhs-from-the-account-palwal-news-noi606890960","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से सात लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से सात लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
कैंप थाना पुलिस की गिरफ्त में ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी
- फोटो : Palwal
Link Copied
पलवल। साइबर सेल की मदद से कैंप थाना पुलिस ने सात लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान नया गांव निवासी निहाल सिंह से सात लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 98 हजार 400 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान राहुल जटवानी और राहुल शर्मा निवासी दिल्ली के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, निहाल सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। पीड़ित और उसकी पत्नी का संयुक्त खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। पीड़ित को उसके पुत्र अमन ने बताया कि एक मोबाइल फोन लेने के लिए इंस्टाग्राम पर एक नंबर पर बात हुई है। इसके बाद एक व्यक्ति का फोन आया और आर्डर भेजने के नाम पर पांच हजार, आर्डर डिलीवरी के नाम पर 12 हजार, टेक्स पे के नाम पर 20 हजार 104 रुपये खाते से काट लिए। इसके बाद रुपये रिफंड करने के लिए टैक्स के नाम पर 41 हजार रुपये सहित कुल सात लाख रुपये काट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीती 28 अगस्त को मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर संयुक्त जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल, तीन सिम कार्ड, एक वाई-फाई मॉडम, एक लैपटॉप, एचडीएफसी बैंक की पास बुक, चेक बुक और 98 हजार 400 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।