{"_id":"65565724637b438c8d0af02f","slug":"troubled-elders-create-traffic-jam-in-utavad-palwal-news-c-24-1-fb11002-3281-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दो माह से पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों ने लगाया उटावड़ में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दो माह से पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों ने लगाया उटावड़ में जाम
Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। तीन महीने से बुजुर्ग पेंशन न मिलने से नाराज बुजुर्गों ने बृहस्पतिवार को उटावड़ चौक एकत्रित होकर नूंह-होडल मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। बुजुर्गों ने सरकार के खिलाफ पेंशन को लेकर बुजुर्गों को परेशान करने का आरोप लगाया। जाम लगने की सूचना मिलते ही उटावड़ पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा बुजुर्गों को समझाकर बैंक के लिपिकों से पेंशन दिलवाने का आश्वासन दिलाकर जाम खुलवाया।
पेंशन न मिलने से नाराज होकर जाम लगाने वाले गांव जलालपुर, ढकलपुर, गुलेशरा, जरारी, घुड़ावली आदि गांवों के बुजुर्गों का आरोप था कि पिछले दो माह से उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। आज भी पेंशन को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा उन्हें पेंशन लेने के लिए बहीन जाने को कहा गया है। उनका कहना था कि सरकार की तरफ से मिलने वाली सम्मान पेंशन पानी के लिए बुजुर्गों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। उनका आरोप था कि बेवजह बुजुर्गों को यहां से वहां घुमाया जा रहा है। जिसके बाद वे नाराज होकर उटावड़ चौक पर आकर बैठ गए तथा जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बुजुर्गों को बैंक में बात की तथा जल्द बैंक में ही पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। जब बुजुर्ग मौके से उठे तथा जाम खोला। अधिकारियों के मौके पर आकर आश्वासन देने के बाद ही जाम खोला गया।
बिजली न होने के कारण भेज रहे बहीन पेंशन लेने
पुलिस द्वारा जाम लगने पर बैंक अधिकारियों से बात की तो बैंक अधिकारियों का कहना था कि उटावड़ शाखा में बिजली नहीं है। बताया गया कि पिछले दिनों शाखा में लगे बिजली कनेक्शन 42 हजार रुपये से अधिक का बिल होने पर काट दिया गया था। इस कारण सहकारी बैंक शाखा का कामकाज बंद है। यहां से पेंशन लेने वालों को बहीन शाखा से पेंशन वितरित कराई जा रही है। उनका कहना था कि बिजली मीटर पैक्स का था। पैक्स वाले बिजली का बिल भरने को तैयार नही है। इस कारण अवरोध बना हुआ है।
विज्ञापन
तीन माह से पेंशन न देने का बुजुर्गों का आरोप
बुुजुर्गों हकमुद्दीन, मुबारिक, शमशुद्दीन तथा मजलिश का कहना था कि पिछले तीन महीने से ऐसा ही हो रहा है। बैंक में बिजली की किल्लत है या नहीं, इससे बुजुर्गों को कोई फर्क नहीं पड़ता। उटावड़ से बहीन की दूरी काफी है। ऐसे में बुजुर्गों को वहां तक पहुंचने में काफी परेशानी होती हैै। पेंशन के लिए इतनी दूर जाने में समय व पैसा दोनों खराब होते हैं। साथ ही वे बुजुर्ग वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं, जो शारीरिक रूप से अस्वस्वस्थ हैं। उन्हें पेंशन नहीं मिलनी चाहिए।
पैक्स भवन में चल रही है सहकारी बैंक शाखा
सूत्रों के मुताबिक बिजली कनेक्शन एवं भवन पैक्स का है। सहकारी बैंक की शाखा पैक्स भवन में चलाई जा रही है। पैक्स एवं बैंक शाखा के स्टाफ के मध्य तालमेल नही बन पा रहा है। इस कारण कनेक्शन की डिफाल्टर राशि नही भरी जा रही है। पैक्स के भवन में नए बिजली कनेक्शन के लिए भी एनओसी की जरूरत पड़ेगी। इस कारण बैंक शाखा में नया बिजली कनेक्शन नही लग पा रहा है। बैंक शाखा का जेरनेटर भी खराब पड़ा है। इस कारण 18 गांवों के लोगों की बुढ़ापा पेंशन एवं स्कूलों की छात्रवृत्ति की धनराशि भी अटक गई है।
इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। इसे लेकर संबंधित विभाग पैक्स तथा सहकारी बैंक अधिकारियों से बात की जाएगी तथा तालमेल बनवाकर समस्या खत्म कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
- लक्ष्मीनारायण, एसडीएम