{"_id":"2cd0b5cbd77ea2ac65db746f8bece334","slug":"tributes-paid-to-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिंसा के पुजारी को श्रद्धांजलि अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिंसा के पुजारी को श्रद्धांजलि अर्पित
पलवल
Updated Wed, 02 Oct 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी की जयंती पर बुधवार को इनेलो नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर होडल के इनेलो विधायक जगदीश नायर व हल्का अध्यक्ष चंदन सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
गांधी जयंती को लेकर इनेलो नेता व कार्यकर्ता अनाज मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। उसके बाद कार्यकर्ता पुराने जीटी रोड, पुरानी अनाज मंडी, मेन बाजार होते हुए गढ़िया बाजार पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बाजार में पहुंचने के बाद महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विधायक जगदीश नायर ने कहा कि महात्मा गांधी को सत्य व अहिंसा का पुजारी कहा जाता था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी आज हमारे दिलों में बसे हुए हैं और हमें उनके बताए गए रास्तों पर चलकर देश व देशवासियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर रामकिशन सिकरैया, डॉ. किशोर सिंह, भरत सिंह राविया, राजेश नागल, दिनेश बिंदल, अजीत सिंह बॉबी, हरीसिंह बंचारी व नीटू मेहंदीरत्ता के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।