{"_id":"6a68f14a7caa98337b006ded","slug":"training-imparted-to-additional-aeros-palwal-news-c-24-1-pal1008-126441-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अतिरिक्त एईआरओ को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अतिरिक्त एईआरओ को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
पलवल। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को जिला सचिवालय में अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावे-आपत्तियों के निस्तारण, दस्तावेज सत्यापन और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। वहीं, 29 से 31 जुलाई तक विधानसभावार बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें मतदाता सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। उन्होंने अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में एसडीएम हथीन हरिराम, तहसीलदार दिनेश, प्रेम प्रकाश, अनिल कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव हसन मोहम्मद सहित मास्टर ट्रेनर और एईआरओ उपस्थित रहे।