{"_id":"658332588f35c5dbcd01befa","slug":"tractor-collides-with-railing-young-man-dies-after-falling-on-road-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3835-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रेलिंग से टकराया ट्रैक्टर, सड़क पर गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रेलिंग से टकराया ट्रैक्टर, सड़क पर गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
- चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर चालक की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर रेलिंग से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
हथीन थाना प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार जिला रोहतक के गांव रिठाल निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका भतीजा जय प्रकाश, जिला सोनीपत के मोई गांव निवासी निकी के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर कृषि कार्य के लिए यूपी जिला मथुरा स्थित कोसी जा रहे थे। ट्रैक्टर को निकी चला रहा था। पीड़ित का आरोप है कि उसने कई बार निकी से कहा कि ट्रैक्टर को धीरे चलाओ, लेकिन वह ट्रैक्टर को लापरवाही से तेज गति से चलाता रहा। जिसके चलते केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मुंबई-बडोदरा एक्सप्रेस से आगे हाईवे के साइड में लगी रेलिंग से टकराने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और उसका भतीजा जय प्रकाश नीचे सड़क पर गिर गया। गिरने से जयप्रकाश के सिर में गंभीर चोट लगी। वह जय प्रकाश को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक निकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।