फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Took one lakh rupees and jewelery from baby shower, arranged marriage at another place

Palwal News: गोद भराई कराकर लिए एक लाख रुपये और जेवर, दूसरी जगह तय कर दी शादी

Thu, 07 Mar 2024 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Took one lakh rupees and jewelery from baby shower, arranged marriage at another place
- रुपये व जेवरात वापस मांगे तो लड़का पक्ष को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। लड़की की गोद भराई कर एक लाख रुपये व जेवरात ले लिए और उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। लड़के के पिता ने जब जेवरात व रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। हसनपुर थाना पुलिस ने लड़का पक्ष की शिकायत पर दो महिलाओं सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार गांव पीरगढ़ी गांव निवासी खुर्शीद ने शिकायत दर्ज कराई है कि यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित नंगला जहानुका निवासी उसका साला इम्तियाज उसके बेटे वंशज का रिश्ता लेकर आया था। उसके साथ आए लड़की के परिजनों ने उसके बेटे को पसंद कर लिया। उसके बाद लड़की को देखने के लिए उन्हें बुलाया। गोद भराई की रस्म के दौरान लड़की उन्हें पसंद आ गई। बाद पक्की होने पर उन्होंने लड़की की गोद भराई में एक लाख रुपये, आधा किलो चांदी का हार, दो तोले सोने की हसली, घड़ी, सात जोड़ी कपड़े व जूते दिए। उसके बाद शादी की तिथि अप्रैल 2023 तय की गई। लड़की पक्ष के लोग अपनी कुछ मजबूरी बता शादी टालते रहे और शादी नहीं की। अब उन्हें पता चला कि लड़की की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी है। जानकारी मिलने पर वह लड़की की मां नूरिया के पास पहुंचा और गोद भराई में दिए जेवरात व नकदी वापस देने के लिए कहा तो उसने परिजन इम्तियाज, तारीफ, रहिसुद्दीन, मोटा, सूका, कादर, अमजद व नरगिस ने देने से इंकार करते हुए कहा कि यदि इस बारे में कोई बात की तो जान से खत्म कर देंगे। आरोप है कि लड़की की विधवा मां उक्त लोगों की सह पर लोगों से इसी तरह पैसे ऐंठती रहती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed