फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Took a loan of two lakh rupees to keep fake jewelry

नकली जेवरात रख लिया दो लाख रुपये का लोन

Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Took a loan of two lakh rupees to keep fake jewelry
पलवल। गोल्ड लोन कंपनी के पास नकली जेवर रखकर करीब दो लाख रुपये का लोन ले लिया। जेवर इस तरीके से बनाए गए थे कि सामान्य जांच में कंपनी इन्हें पहचान नहीं पाई। बाद में ऑडिट टीम द्वारा जांच करने पर जेवर नकली पाए गए। जेवर मालिक से इसकी शिकायत की तो धमकी दी गई। शहर थाना पुलिस ने शाखा मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार आगरा चौक स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती तीन जुलाई को उनकी शाखा से गांव रसूलपुर निवासी धर्मेंद्र लोन लेने आया। धर्मेंद्र ने सोने की चार चूड़ियां, एक अंगूठी, दो झुमके व एक जेवर दिए। जेवर लेकर धर्मेंद्र को एक लाख 86 हजार 400 रुपये का लोन दे दिया गया। शिकायत में कहा गया कि धर्मेंद्र ने जानबूझकर जेवर को सोने की तरह बनवाया कि उनकी सामान्य जांच के दौरान पकड़ में नहीं आया। बाद में जब उनकी ऑडिट टीम द्वारा इसकी जांच की गई तो यह सोना नकली पाया गया। उनके द्वारा ग्राहक धर्मेंद्र से कई बार बात की गई, परंतु पहले वह बार-बार बहाने बनाता रहा। जब उनके द्वारा दबाव दिया गया तो ग्राहक धर्मेंद्र ने कहा कि जेवर उसके नहीं है। आखिर में ग्राहक धर्मेंद्र ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह जेवर नहीं छुड़ाएगा, जो हो सके कर ले। शहर थाना प्रभारी उदय भान के मुताबिक इस मामले में उनके द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed