फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tiranga Yatra will be taken out on August 14

14 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Sun, 08 Aug 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will be taken out on August 14
होडल। शहीदों के सम्मान में 14 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा विधायक जगदीश नायर के कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष हेमदत पाठक, प्रेमराज तंवर व जगवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। बैठक में विधायक जगदीश नायर ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड से प्रात: 8.30 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा चरण सिंह चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बाबू जगजीवन राम चौक होते हुए राजीव चौक सत्ती सरोवर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा। नायर ने बताया कि तिरंगा यात्रा में पलवल से विधायक दीपक मंगला, हथीन से विधायक प्रवीण डागर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया तथा तीनों मंडलों के अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। नायर ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए युवा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। बैठक में पार्टी जिला विस्तारक कर्मवीर यादव, टेकचंद लोहिना, सत्यदेव गौतम, मानसिंह मीतरोल, शिवदयाल किरण सिंह टेकचंद, राजेश शर्मा, देबू नायर, पवन गोयल, रमेश चंद गर्ग,विजेंद्र सिंह के अलावा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed