फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three youths died on NH 19 two were crushed by a tractor and one by a eeco car

रैली से लौट रहे थे 'लाल': NH-19 पर तीन युवकों की मौत, दो को ट्रैक्टर तो एक को कार ने रौंदा; परिवार में मातम

Fri, 13 Oct 2023 05:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 05:31 PM IST
सार

पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Three youths died on NH 19 two were crushed by a tractor and one by a eeco car
NH-19 पर हुए एक्सिडेंट में तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए दो हादसों में दो दोस्तों सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा कॉलेज से निकली छात्र रैली में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों के साथ हुआ। दोनों युवक बामनीखेड़ा के समीप सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार से आए एक ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। हादसों में दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

दूसरा हादसा पुलिस लाइन के समीप हुआ, जहां एक ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आरोपी चालकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मामले में सदर थाना प्रभारी छत्रपाल के अनुसार गांव सिहौल निवासी शिवदयाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा प्रशांत व उसका दोस्त देव बृहस्पतिवार शाम को गांव बामनीखेड़ा स्थित यश अस्पताल के सामने सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी होडल से पलवल की तरफ आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत और देव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रशांत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि देव की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रात के समय देव ने भी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

शिकायत में कहा कि ट्रैक्टर को गांव मिल्क गन्नीकी निवासी अतर चला रहा था, जिसकी लापरवाही से हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि प्रशांत व देव दोनों दोस्त थे। दोनों ने 12वीं तक पढ़ाई की है। बृहस्पतिवार को औरंगाबाद स्थित कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव हुआ, जिसके प्रधान चुने गए छात्र के स्वागत में रैली निकाली गई थी। दोनों युवक रैली में शामिल होकर शाम के समय घर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।

वहीं दूसरे मामले में गांव हिदायतपुर निवासी आकाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई लखनपाल घरों में सीलिंग लगाने का काम करता था। बीती 12 अक्टूबर को रात के करीब आठ बजे लखनपाल अपने साथी मोहित के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव बहरौला स्थित पुलिस लाइन के समीप एक तेज रफ्तार ईको कार ने साइड से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आरोपी चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीर उसके भाई लखनपाल और मोहित को लेकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने लखनपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहित का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed