फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three wards reserved for Scheduled Castes in Palwal Zilla Parishad

पलवल जिला परिषद में तीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

Wed, 30 Jun 2021 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Three wards reserved for Scheduled Castes in Palwal Zilla Parishad
पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में पलवल जिला परिषद के आरक्षण ड्रॉ निकाले गए। ड्रॉ में 21 में से तीन वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। इनमें वार्ड नंबर 18 महिला, वार्ड नंबर एक और 20 अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 11 पिछड़ी जाति महिला के लिए और वार्ड नंबर 14 पिछड़ी जाति पुरुष के लिए आरक्षित किया गया। इनके अलावा 16 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर तीन, पांच, सात, नौ, 13, 15, 17 और 21 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए तथा वार्ड नंबर दो, चार, छह, आठ, 10, 12, 16 और 19 सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्डों के ड्रॉ निकलने से जिला परिषद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में काफी उत्साह है। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने वार्ड नंबर के साथ प्रचार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed