{"_id":"684b0ae000fbab60430b13d8","slug":"three-wanted-criminals-of-neeraj-faridpuria-gang-arrested-palwal-news-c-24-1-gr11004-115316-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नीरज फरीदपुरिया गैंग के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नीरज फरीदपुरिया गैंग के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
-एक लाख का इनामी बदमाश गोलू गिरफ्तार, गाजियाबाद कोर्ट से भागा था
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्पेशल टास्क फोर्स इकाई ने कुख्यात नीरज फरीदपुरिया व हिमांशु भाऊ गैंग के तीन खूंखार और इनामी बदमाशों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नीरज उर्फ गंजा, सोनू और विनीत उर्फ गोलू के रूप में हुई है। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, नीरज उर्फ गंजा और सोनू के खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं। फरीदाबाद पुलिस ने दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, विनीत उर्फ गोलू हत्या के कई मामलों में वांछित था और गाजियाबाद कोर्ट से भाग जाने के बाद उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वह लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर था और गैंग की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों बदमाश नीरज फरीदपुरिया व हिमांशु भाऊ गैंग के सक्रिय शूटर हैं और गैंग के निर्देशों पर पलवल में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलकाता में छिपे इन बदमाशों को धर दबोचा। इस कार्रवाई से एक बड़े अपराध को होने से पहले ही रोक लिया गया।
नीरज और सोनू पर एडीजीपी रोहतक रेंज ने भी दस-दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और उनसे गैंग के अन्य सदस्यों, उनके ठिकानों और भविष्य की योजनाओं के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में संगठित अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीरज फरीदपुरिया व हिमांशु भाऊ गैंग लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं और इस कार्रवाई से गैंग की कमर तोड़ने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोर्ट से भागा था विनीत, छिपा था कोलकाता में
हत्या का आरोपी विनीत उर्फ गोलू गाजियाबाद की कचहरी से भाग गया था। पेशी पर लाया गया आरोपी कांस्टेबल रामपाल की लापरवाही के चलते भाग निकला था। सिपाही आरोपी को कोर्ट रूम के गेट पर छोड़ डायस पर तारीख पूछने गया था, तभी गोलू मौका देखकर भाग गया। गौरतलब है कि साल 2021 में भोजपुर क्षेत्र में नरेश की हत्या के मामले में वह जेल में बंद था। घटना के बाद थाना कविनगर में आरोपी और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही आरोपी की तलाश में दो पुलिस टीमें लगाई गई थीं। वह कोलकाता में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और नीरज फरीदपुरिया गैंग के लिए काम कर रहा था। कोलकाता में उसे गैंग के अन्य बदमाशों के लिए भी ठिकाना उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोपियों पर दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे
विभिन्न जिलों में संगीन अपराधों में लिप्त तीन आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। नीरज उर्फ गंजा के खिलाफ फरीदाबाद में लूट और आर्म्स एक्ट के पांच, बल्लभगढ़ में हत्या सहित चार केस और रोहतक में हत्या का एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी सोनू के खिलाफ बल्लभगढ़ में अपहरण व मारपीट समेत दो मुकदमे और रोहतक में अवैध हथियार से हत्या का मामला दर्ज हैं। वहीं, विनीत रावत उर्फ गोलू पर गाजियाबाद में हत्या और गैंगस्टर एक्ट सहित चार केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गुप्त सूचना मिलने पर छापा मारकर तीनों आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आठ दिन की रिमांड पर लिया गया है। पलवल और फरीदाबाद में बड़ी वारदात करने के फिराक में थे।- अनिल छिल्लर, इंस्पेक्टर, एसटीएफ