फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three thousand crore rupees will be spent on water sustainability and improvement.

Palwal News: जल स्थिरता और सुधार पर खर्च होंगे तीन हजार करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three thousand crore rupees will be spent on water sustainability and improvement.
पलवल एवं नूंह जिलों में नई योजना पर काम शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि पलवल एवं नूंह जिलों में जल स्थिरता एवं सुधार के लिए एक नई योजना पर काम शुरू हो गया है। योजना पर तीन हजार करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। दोनों जिलों में जल जीवन मिशन 2 पर काम चल रहा है। जल संकट से निपटने के लिए जल स्थिरता एवं सुधार योजना बनाई गई है।

विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि सिंचाई व बुनियादी ढांचे के साथ साथ शिक्षा पर भी काम किया जा रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उटावड़ में बी फार्मेसी, बीसीए एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी शुरू कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से वार्ता हो चुकी है। हथीन लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की जन सुनवाई करते हुए विधायक ने बताया कि इलाके के विकास में आमूल चूल परिवर्तन लाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोट गांव में पुन्हाना रोड पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। उपमंडल नगर में आधुनिक सब्जी मंडी खोलने के लिए प्रयासरत हैं। भूमि उपलब्ध होते ही आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र में राजकीय स्कूलों में 250 शिक्षा सहायकों एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 125 नर्स की नियुक्तियां की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed