Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   200 youths took a pledge of unity.

Palwal News: 200 युवाओं ने लिया एकता का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
200 youths took a pledge of unity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सशक्त युवा फाउंडेशन की ओर से ऐतिहासिक गांधीग्राम घासेड़ा में राष्ट्र प्रथम साथी अभियान की शुरुआत की गई। जिला संयोजक इमरान सरपंच के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सेवा का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष जाकिर कोटला ने बताया कि अभियान के तहत नूंह, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद के 700 गांवों व 22 कस्बों में 9 हजार साथी जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान गैर-राजनीतिक रहेगा। मुख्य वक्ता राजूद्दीन मेवाती ने कहा कि अभियान सरदार पटेल के एकता के आदर्शों और शहीद राजा हसन खां मेवाती की राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरित है। मोहम्मद साजिद ने युवाओं को देशभक्ति और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करने पर जोर दिया। 14 मार्च को साथियों का महासम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed