फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three smugglers who brought ganja from Odisha arrested, 87 kg recovered

ओडिशा से गांजा लेकर आए तीन तस्कर गिरफ्तार, 87 किलो बरामद

Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers who brought ganja from Odisha arrested, 87 kg recovered
पुलिस द्वारा बरामद गांजा - फोटो : Palwal
होडल। अपराध जांच शाखा ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर कार से लगभग 87 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। आरोपी गाजियाबाद और फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर आपूर्ति करने के लिए ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गांव औरंगाबाद निवासी वीरेंद्र, बहीन निवासी महेश और औरंगाबाद निवासी नरेश शामिल हैं।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के दिशा-निर्देश पर नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उनकी टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग कार में गांजा भरकर ला रहे हैं। सूचना मिलते ही बामनीखेड़ा के पास स्थित सूर्य ढाबा पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान होंडा सिटी कार को रुकवाने पर जांच की गई तो उसमें से चार प्लास्टिक के कट्टे रखे मिले। लाशी ली तो उनमें से 87 किलो, 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह देख कार में सवार तीन तस्करों को तुरंत पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपियों की पहचान गांव औरंगाबाद निवासी वीरेंद्र, बहीन निवासी महेश और औरंगाबाद निवासी नरेश शामिल हैं। जंगेश्वर सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे गांजा ओडिशा से लेकर आए थे तथा गाजियाबाद और फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर आपूर्ति करनी थी। तीनों आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया गया है, ताकि उनसे महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके और उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed