फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three sisters died after drowning in a pit in the field

Palwal News: खेत में बने गड्ढे में डूबने से तीन बहनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three sisters died after drowning in a pit in the field
हादसे के बाद गांव सराय में परसर मातम
विज्ञापन

ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी निकालने से खेत में बना था गड्ढा
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे स्थित गांव सराय में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। दो सगी बहने थीं और एक चचेरी बहन थी। ईंट भट्ठे के लिए निकाली गई मिट्टी से खेत में गड्ढा बना था। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र में बड़ी घटना होने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ हैं।



गांव सराय निवासी शाहिद की बेटी अंशिफा 7 वर्ष अपनी छोटी बहन सोफिया 5 वर्ष व चचेरी बहन अल्फ़िया 6 वर्ष के साथ बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर खेतों में गई थीं। गांव में ईंट भट्ठा के मालिक ने कई किसानों के खेत की मिट्टी खरीदी है। मिट्टी निकालने की वजह से खेत में गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह से सुहावने मौसम को देखते हुए गांव के कई बच्चे नहाने के लिए खेतों की ओर निकल गए। बकरियों को चराने के दौरान अंशिफा अपनी छोटी बहन सोफिया और चचेरी बहन अल्फिया के साथ पानी से भरे गड्ढे में नहाने लगी। कुछ ही देर में डूबने लगीं। कई घंटे बात जब बच्चियां घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोग तलाशने के लिए निकले। खेतों में गए तो वहां गड्ढे में उनके शव जहां उनके शव पानी में तैरते हुए मिले। तीनों बहनों की मौत की सूचना गांव में आज की तरफ फैल गई सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed