{"_id":"5cfbf4f3bdec22072b5a77f8","slug":"three-poeple-dead-in-accident-palwal-news-noi4423666151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व कार की भिडंत में एक ही परिवार के तीन मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व कार की भिडंत में एक ही परिवार के तीन मरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल/पलवल। कोकिला वन की परिक्रमा कर लौट रहे परिवार की कार शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आ गई। इसमें गांव बाता के तीन भाइयों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को होडल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया है।
होडल थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि गांव बाता निवासी महेश ने शुक्रवार रात कोकिलावन स्थित श्रीशनिदेव मंदिर पर में भंडारा किया था। इसमें महेश के परिवार के सदस्य और गांव करीब 30 लोग मौजूद थे। शनिवार को भंडारा समाप्त होने के बाद सब अपने-अपने वाहन से लौट रहे थे। इन्हीं वाहनों में एक कार भी थी, इस कार में महेश के चचेरे भाई 30 वर्षीय देवीचरण व 22 वर्षीय राहुल, देवीचरण की पत्नी चंचल, बहन मोनू व महेश का बेटा निखिल उर्फ भूरा सवार था। कार को देवीचरण कार चला रहा था। परिजनों ने बताया कि उनकी कार राजमार्ग पर सुबह करीब छह बजे जैसे ही उझीना ड्रेेन के समीप गौसेवा धाम के सामने पहुंची तो ट्रक की चपेट में आ गई। इसमें देवीचरण, राहुल व निखिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंचल व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।