{"_id":"6224e365ed5b142fb03419be","slug":"three-people-cheated-of-lakhs-on-the-pretext-of-getting-a-job-the-accused-used-to-tell-himself-as-a-cia-officer-palwal-news-noi635898226","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों से लाखों की ठगी, आरोपी खुद को बताता था सीआईए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों से लाखों की ठगी, आरोपी खुद को बताता था सीआईए अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। सीआईए अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने के एवज में तीन लोगों से लाखों की ठगी की गई। पीड़ितों ने जब रुपये वापस मांगे तो हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और रुपये लौटाने से मना कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर गांव धतीर निवासी भीष्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बस अड्डा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय किशन के अनुसार, कैलाश नगर निवासी नंदकिशोर, कार मार्केट निवासी अनूप और सतबीर ने शिकायत में कहा कि वे गांधी सेवाश्रम के समीप मार्केट में कार मरम्मत का काम करते हैं। करीब एक माह पहले गांव धतीर निवासी भीष्म अपनी कार में काम करवाने के लिए आया था। उसने अपने आपको बड़खल सीआईए में बतौर अधिकारी कार्य करने की बात कही। भीष्म ने तीनों को होमगार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर में नौकरी लगवाने की झांसा दिया। इसके एवज में बीती 14 फरवरी को नंदकिशोर से 1.50 लाख, अनूप से 50 हजार और दस्तावेज तथा सतबीर से एक मोबाइल ले लिया। शिकायत में कहा गया कि भीष्म अपने पास अवैध हथियार रखता है तथा सीआईए अधिकारी बताकर बाजार में लोगों से रुपये ऐंठता है। शनिवार को भीष्म उन्हें मार्केट में मिला तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगें। इस दौरान आरोपी ने उन्हें हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा रुपये लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।