फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Responsibility for repairs caught in a tug-of-war between two departments.

Palwal News: दो विभागों की खींचतान में फंसी मरम्मत की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for repairs caught in a tug-of-war between two departments.
हसनपुर में ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग जर्जर, सड़क पर भरा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। हसनपुर के मुख्य बाजार में ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग की जर्जर हालत और इस पर जलजमाव रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब चौक और पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। इनमें पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। पंचायत या फिर पीडब्ल्यूडी, सड़क किसकी है, यह स्पष्ट नहीं होने से इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है, जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के समापन के बाद से सड़क टूटी हुई है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क पर जलभराव के चलते ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतराते हैं, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत

ब्रज 84 कोस परिक्रमा यात्रा का समापन होने के बाद से ही बाजार की यह सड़क टूटी हुई है। दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - सोनू गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क टूटने के कारण बाजार में ग्राहकों का आना कम हो गया है। इससे दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। विभाग को सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। - देशराज

बाजार के बीच सड़क पर पानी भरा रहने से हालात खराब हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है। - कृष्ण चौधरी

बाजार की टूटी सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बाजार की रौनक दोबारा लौट सके। लोग परेशानी में हैं। - सुनील चौधरी

वर्जन
मुख्य बाजार की यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आती है। इसलिए इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी पंचायत की नहीं है। - हेतराम, सरपंच

हसनपुर के मुख्य बाजार की यह सड़क विभाग के अंतर्गत नहीं आती है। इसलिए इसकी मरम्मत संबंधित विभाग ही करेगा। - सतीश, जेई, पीडब्ल्यूडी

रिकॉर्ड की जांच कराई जाएगी। सड़क जिस विभाग के अंतर्गत आती है, उसे मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिले। - भूपेंद्र सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article