फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Scooter rider falls into open drain near Civil Hospital.

Palwal News: नागरिक अस्पताल के पास खुले नाले में गिरा स्कूटी सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider falls into open drain near Civil Hospital.
लंबे समय से खुले नाले पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं, पहले भी हो चुका है हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर में खुले नाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बुधवार को सोहना रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल के पास लंबे समय से खुले पड़े गहरे नाले में एक स्कूटी सवार स्कूटी समेत गिर गया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही और खुले नालों के आसपास सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की समस्या को उजागर किया है।

जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेंद्र कुमार नागरिक अस्पताल की ओर जा रहा था। न्यू सोहना रोड चौक पर जाम के बीच उसकी स्कूटी नाले के किनारे से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से तेज गति में आई कार से बचने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत नाले में जा गिरा। हादसे में उनके घुटनों और पैरों में चोटें आईं।
विज्ञापन


शहर में कई जगह खुले नाले हैं, जिनके आसपास सुरक्षा दीवार या बैरिकेड नहीं लगाए गए हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। इससे पहले हथीन गेट चौकी के समीप, हथीन मोड़ से पहले खुले नाले में गिरने से गेलपुर निवासी कुलदीप की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद प्रशासन ने संबंधित स्थान पर सुरक्षा दीवार बनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राजेंद्र कुमार के अनुसार, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मदद नहीं मिलने के बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने उन्हें और उनकी स्कूटी को नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed