{"_id":"61c7547a07662310d712f5c7","slug":"three-lakhs-cheated-by-haryanvi-artist-case-registered-palwal-news-noi623400931","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी कलाकार से ठगे तीन लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी कलाकार से ठगे तीन लाख, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। हरियाणवी कलाकार पंचवटी कॉलोनी निवासी नरदेव बनीवाल से 3 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। रुपयों की मांग करने पर पीड़ित को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
नरदेव बनीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक हरियाणवी कलाकार हैं। अनिल पंवार निवासी इंडरी ने स्कूल चलाने के लिए कुछ दिनों पहले उससे 3 लाख रुपये लिए थे। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने कहा कि वह स्कूल बेचकर उसके रुपये वापस देगा। स्कूल उसके जानकार सौदान नामक व्यक्ति ने किसी को बेच दिया। जब स्कूल बेच दिया तो उसने अपने रुपये सौदान से मांगे। सौदान ने कहा कि वह उसे रुपये दे देगा। कुछ दिनों बाद उसे सौदान ने एक चेक दिया। जब उसने चेक बैंक में लगाई तो तकनीकी खराबी के कारण चेक कैश नहीं हो सका। उसने चेक देने वाले से कहा कि यह चेक कैश नहीं हो रहा है। उसकी 22 दिसंबर को सौदान से मुलाकात महाराणा प्रताप भवन के सामने हुई तभी उसने रुपये मांगने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।