फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three lakh people got vaccinated in the district

जिले में तीन लाख लोगों को लगा टीका

Wed, 07 Jul 2021 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Three lakh people got vaccinated in the district
पलवल। जिले में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक करीब 3 लाख, 13 हजार, 336 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 45 से 60 वर्ष के 89,752 लोगों को टीके लग चुके हैं। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष के 1 लाख, 29 हजार, 280 और 60 वर्ष से ऊपर के 94,304 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

डेल्टा प्लस वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क
कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। वहीं, टीकाकरण की गति को भी तेज कर दिया गया है। आंगनबाड़ी स्तर पर शिविर आयोजित कर कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। एंबुलेंस सेवा के लिए रोडवेज बसों से लेकर पुलिस वैन तैनात है। हालांकि, अब तक जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

-------
बढ़ाई जा रही बिस्तरों की संख्या
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्डों में अब तक 100 बेड है। इनकी संख्या बढ़ाकर 150 की जा रही है। इसके अलावा होडल नागरिक अस्पताल में 50 बिस्तरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। बाकी सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अस्थाई तौर पर बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। अब तक कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का जिले में कोई केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आइसोलेशन वार्डों में पहले की तरह ही स्टाफ तैनात रहेगा। टीकाकरण के लिए 28 सेंटर बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट ने फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed