{"_id":"60d9e9088ebc3e09c93db9a1","slug":"three-killed-one-injured-including-a-woman-in-accidents-palwal-news-noi5903314175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
होडल। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुंडकटी थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर के निकट पलवल से मित्रोल आ रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। घायल महिला का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने काशीपुर निवासी भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव औरंगाबाद में गोशाला के निकट तिपहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव दीघोट निवासी हरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने जीजा गांव मानपुर निवासी तिरेंद्र के साथ बाइक से गांव मानपुर जा रहे थे। तभी गांव औरंगाबाद में गोशाला के निकट सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रुक गए। तभी औरंगाबाद की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक तिपहिया चालक ने तिरेंद्र को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, अलावलपुर गांव निवासी तेजपाल ने चांदहट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी माताजी 25 जून की शाम 7 बजे घर से शौच के लिए गई थी। घर से बाहर सड़क किनारे पहुंची तो अलावलपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान पीड़ित की मां बती की मौत हो गई।