फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three killed, nine injured in separate road accidents

Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, नौ घायल

Wed, 07 Feb 2024 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 07 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three killed, nine injured in separate road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव कुसलीपुर के समीप कार चालक की लापरवाही कई परिवारों पर भारी पड़ गई। तेज रफ्तार व गलत दिशा में कार चला रहे चालक ने एक वैगनआर कार व ऑटो को पुरजोर टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो व वैगन आर कार सवार एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले हादसे में कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार यूपी के जिला मुजफ्फरनगर स्थित नंगला मुबारिक निवासी आकाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि छह फरवरी मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी स्वेता के साथ अपनी कार में बामनीखेड़ा ग्रीन पेट्रोल पंप पर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कुसलीपुर पुल के समीप गलत दिशा में सामने से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार ने उससे आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी और उसके बाद उसकी कार में भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार व ऑटो में बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बलेनो कार में सवार गांव असावटा निवासी सुंदर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा उसे व उसकी पत्नी स्वेता व ऑटो में सवार दिनेश को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में सबरजीत, मनीष, सुंदर, राहुल भी घायल हो गए। बुलेनो कार चला रहा आरोपी चालक भी घायल हुआ, जिससे किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार मालिक राहुल भी मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलेनो कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
दूसरा हादसा गदपुरी टोला प्लाजा के समीप हुआ। गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर के अनुसार पंचवटी कॉलोनी पलवल निवासी पवन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भतीजा दिनेश व पड़ोस में ही रहने वाला हरीश फरीदाबाद निजी कंपनी में नौकरी करते थे। रोजाना की तरफ अपनी बुलेट बाइक पर दोनों मंगलवार को ड्यूटी गए थे। ड्यूटी समाप्त होने पर बुधवार को सुबह करीब पांच बजे दोनों बाइक पर ड्यूटी से लौट कर पलवल आ रहे थे। गदपुरी टोल प्लाजा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिनेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
तीसरे मामले में आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी राजन ने गदपुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता सुखबीर किसी काम से डूंडसा गांव गए थे, लेकिन जब उसके पिता डूंडसा चौक पर पहुंचे तो बाइक सवार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को पीड़ित ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
चौथे हादसे में अलीगढ़ रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार भी घायल हो गया। यूपी के कासगंज निवासी नसीम ने बताया कि वह पलवल से अलीगढ़ बाइक पर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद वह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा और अपना उपचार कराया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed