फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three illegal colonies being developed on six acres were demolished

Palwal News: छह एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को तोड़ा

Wed, 06 Sep 2023 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 06 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three illegal colonies being developed on six acres were demolished
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा नया गांव, असावटा रोड व अलीगढ़ रोड पर छह एकड़ भूमि पर काटी तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। विभाग ने भारी बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से कॉलोनियों में बनाए गए अवैध निर्माणों को धराशायी कर दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार नरेंद्र सिंह नैन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने तीन मकान, दर्जनों डीपीसी व बाउंड्रीवाल के अलावा सात सौ मीटर सड़क को ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 के तहत की जा रही है। उन्होंने पहले नया गांव में उसके बाद अलीगढ़ रोड़ व असावटा रोड पर छह एकड़ कृषि योग्य भूमि पर बिना अनुमति के काटी जा रही तीन अवैध नई कॉलोनियों में डीपीसी, नव निर्मित मकानों, बाउंड्रीवालों व सड़कों को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। इस दौरान कोई विरोध न करें, इसके लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। विभाग की तोड़फोड़ का किसी ने कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद नहीं करें। अवैध कॉलोनियों में कोई भी सरकारी सुविधा नहीं दी जाएगी। अवैध निर्माणों पर विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसलिए निर्माण करने से पहले विभाग की अनुमति लेना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed