फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three hours of railway track jammed, protesting

तीन घंटे रेलवे ट्रैक जाम कर जताया विरोध

Thu, 18 Feb 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Three hours of railway track jammed, protesting
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार को अटोहां फाटक पर किसानों ने तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। धरनास्थल से रैली निकालकर किसान रेल की पटरियों पर जाकर बैठे रहे। वहीं दूसरी ओर भारी संख्या में पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की ओर से दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया था। हजारों की संख्या में किसान केजीपी-केएमपी पर चल रहे धरने से अटोहां फाटक पहुंचे। इस दौरान रैली के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई जाती रही। बड़ी संख्या में किसान रेल की पटरियों पर बैठ गए। वहीं काफी किसानों ने फाटक पार करने वाले रास्ते पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। अध्यक्षता 52 पालों के अध्यक्ष अरुण जेलदार व संचालन ज्ञान सिंह चौहान, मास्टर महेंद्र चौहान, रतन सिंह सौरोत व रूपराम तेवतिया ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने भाषण के जरिये किसानों में जोश भरने का काम किया। पूर्व विधायक करण सिंह दलाल ने कहा कि कई माह से किसान कृषि कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। कभी सड़कों पर तो कभी रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध जता रहे हैं, उसके बावजूद सरकार हठधर्मी पर अड़ी हुई है। किसानों का संघर्ष सरकार को नजर नहीं आ रहा है। पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि आज सभी वर्ग भाजपा की नीतियों से दुखी है। इस मौके पर स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, सोहनपाल चौहान, धर्मचंद घुघेरा, राजकुमार ओहलियान, सोनू, राजेश, नन्नू बैंसला, राजेंद्र बैंसला, महेश फागना, निर्मल पायला, जगजीत कौर पन्नू, राजगोपाल, प्रेम दलाल, ऋषिपाल चौहान, डालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने किया रोकने का प्रयास
किसान अटोहां गांव के बीच से गुजरते हुए फाटक पहुंचे। हालांकि वहां तैनात पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसान नेताओं ने कमेटी ने पुलिस अधिकारियों ने बात कर शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम करने के लिए कहा, जिसके बाद पुलिस पीछे हट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने गीतों के जरिये किया कटाक्ष
रेल ट्रैक जाम करने के दौरान महिला किसान भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। महिलाएं रेलवे ट्रैक पर बैठकर गीत गाती रहीं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर कटाक्ष किए गए। वहीं दर्जनों किसानों ने चौपाई व तुक के जरिये मनोरंजन किया।
यात्रियों के लिए लाए थे खाना, नहीं पहुंची ट्रेन
इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए किसान संघर्ष समिति ने प्रबंध किए थे। यात्रियों का फूलों से स्वागत करने और उनके जलपान की पूरी व्यवस्था रही, लेकिन बृहस्पतिवार को एक भी ट्रेन अटोहां फाटक पर नहीं पहुंची। ट्रेनों को फरीदाबाद व होडल में ही रोक लिया गया। जिसके चलते यात्रियों के लिए लाए गए फूल किसानों पर ही बरसाए गए, वहीं यात्रियों के लिए बनवाया गया भोजन भी वापस ले जाना पड़ा।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे तैनात
जिलाधीश नरेश नरवाल ने रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्रानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। केएमपी, केजीपी जंक्शन अटोंहा मोड़, अटोंहा फाटक नंबर-562, रूंधि रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा, लघु सचिवालय पलवल (आपातकालीन ड्यूटी) क्षेत्र के लिए जिला राजस्व अधिकारी रामफल कटारिया, असावटी रेलवे स्टेशन व जनौली फाटक गेट नंबर-568 क्षेत्र के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड पलवल के कार्यकारी अभियंता संजय, पलवल रेलवे स्टेशन व असावटा फाटक गेट नंबर-563 क्षेत्र के लिए पलवल के नायब तहसीलदार अशोक कुमार, दिघोट-औरंगाबाद फाटक गेट नंबर-560 क्षेत्र के लिए हसनपुर के नायब तहसीलदार मोहम्मद इब्राहिम, गुधराना फाटक नंबर-561, मर्रोली-बंचारी फाटक, शोलाका स्टेशन क्षेत्र के लिए होडल के नायब तहसीलदार गौरव, होडल स्टेशन व करमन फाटक एवं बंचारी स्टेशन क्षेत्र के लिए होडल के तहसीलदार संजीव नागर को विशेष ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। पलवल व होडल के एसडीएम को अपने-अपने उपमंडल का इंचार्ज बनाया गया था।

27 व 28 फरवरी को होगी चौपाई प्रतियोगिता
धरनास्थल पर 27 व 28 फरवरी को चौपाई प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमें आसपास के क्षेत्र की पार्टियां हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर किसानों के मनोरंजन के लिए तुकिया भी बुलवाएं जाएंगे। विजेता चौपाई पार्टियों को समिति के द्वारा इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed