{"_id":"6075daa88ebc3e8d35341867","slug":"three-gang-miscreants-arrested-for-looting-truck-drivers-palwal-news-noi576977016","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत।
- फोटो : Palwal
Link Copied
पलवल। पुुलिस की पलवल अपराध जांच शाखा ने ट्रक चालकों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों के सामान को लूटता है। लूट, डकैती व चोरी करने वाले इस गिरोह की चैन काफी लंबी है। आरोपियों ने बीते फरवरी माह में होडल-नूह रोड स्थित पहाड़ी मोड़ के समीप एक ट्रक लूट लिया था। उन मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को माल की बरामदगी व गहन पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बीती 12-13 फरवरी की रात बहीन थाना अंतर्गत पहाडी मोड़ पर सात-आठ बदमाशों ने चालक और परिचालक को हथियारों के बल पर हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया था। इसके बाद फास्टैग कंपनी का ट्रक लूटा था। ट्रक अमेजन और फ्लिपकार्ट कंपनी का माल भरकर कोलकाता ले जा रहा था। बदमाशों ने चालक-परिचालक से सात हजार रुपये, दो मोबाइल फोन व दस्तावेज भी लूट लिए। चालक अंकुश निवासी फिरोजबाद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। सीआईए प्रभारी अशोक कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन आरोपी इंदाना कोठी के नजदीक मौजूद हैं और कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसआई शहीद, सिपाही विनोद, संदीप, नीरज (साइबर सेल), नरेंद्र, शाबिर खान, नीरज, मीर सिंह व सोनू की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नियाज मोहम्मद, सलमान उर्फ सल्लू निवासी गांव बिसरू (नूंह) व याशिक निवासी नगीना (नूंह) बताया। पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट में अपने तीन-चार अन्य साथियों के शामिल होने की बात कबूली है। ट्रक को गांव जुरहेड़ा (राजस्थान) के पास से बरामद किया गया है। उसमें लगभग चार-पांच लाख रुपये का माल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।