{"_id":"5d20e1b48ebc3e6cb47b239d","slug":"three-friends-died-in-road-accident-palwal-news-noi447615691","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर सेे टकराई कार, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर सेे टकराई कार, तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
राजमार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : Palwal
डिवाइडर सेे टकराई कार, तीन युवकों की मौत
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन टोल बूथ के डिवाइडर सेे टकराकर शनिवार सुबह कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पांचों दोस्त उत्तर प्रदेश के कोसीकलां स्थित कोकिला वन की परिक्रमा लगाकर वापस लौट रहे थे।
सदर थाना प्रभारी सुमन कुमार के अनुसार दिल्ली के गांव बिजवासन निवासी प्रदीप राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उनका भांजा गांव धनकोट निवासी हिमांशु (19) अपने दोस्त विजवासन निवासी कार्तिक (24), धीरज उर्फ कन्नू (22), वरुण डागर व विकास के साथ ऐसेंट कार में सवार होकर यूपी के कोसीकलां स्थित कोकिलावन की परिक्रमा लगाने गए। शनिवार अल सुबह करीब दो बजे वापस लौटते समय राजमार्ग पर गदपुरी के पास बनाए जा रहे टोल बूथ पर डिवाइडर से कार टकरा गई, जिससे पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पास ही स्थित गदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक, धीरज व हिमांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास व वरुण की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। पीड़ित प्रदीप राणा के अनुसार वरुण व विकास की हालत भी गंभीर बनी हुई है।