{"_id":"606a18718ebc3e8ca53416db","slug":"three-emus-will-run-from-palwal-station-from-today-will-get-relief-palwal-news-noi5752743115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल स्टेशन से आज से चलेंगी तीन ईएमयू, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल स्टेशन से आज से चलेंगी तीन ईएमयू, मिलेगी राहत
विज्ञापन
पलवल। रेलवे स्टेशन पलवल से सोमवार को तीन ईएमयू ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। इसके साथ अब पलवल से कुल पांच ईएमयू का परिचालन शुरू हो जाएगा। इससे फरीदाबाद व दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दूसरी तरफ बढ़ा हुआ किराया यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार भी डालेगा। अब यात्रियों को न्यूनतम किराया 10 रुपये की जगह 30 रुपये देना होगा। दैनिक यात्री संघ ने रेलवे से बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की है।
दरअसल, मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। इससे फरीदाबाद व दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बीते माह पलवल से गाजियाबाद व मथुरा से दिल्ली के बीच ईएमयू शुरू होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली थी। गाजियाबाद जाने वाली ईएमयू सुबह छह बजे पलवल से चलती है। वहीं मथुरा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन साढ़े सात बजे पलवल पहुंचती है। अब सोमवार से तीन नई ईएमयू चलाने का निर्णय लिया गया है। पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (04439) सुबह 10:55 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:25 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। ईएमयू (04437) दोपहर 3:10 बजे पलवल से चलकर दिल्ली होते हुए शाम 5:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन (04445) रात 10:20 बजे पलवल से रवाना होकर 11:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान प्रकाश मंगला ने बताया कि तीन नई ट्रेन चलने से यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम होगी। लेकिन रेलवे को पिछली साल की तरह ही किराया वसूलना चाहिए।
सोमवार को पलवल से तीन नई ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है। ट्रेनों में शारीरिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य किया गया है।
- आशुतोष पाराशर, स्टेशन अधीक्षक, पलवल