फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three arrested for extorting Rs 6.60 lakh from a doctor by threatening to implicate him in rape case

Palwal News: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर डॉक्टर से 6.60 लाख ऐंठने वाले तीन धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for extorting Rs 6.60 lakh from a doctor by threatening to implicate him in rape case
आरोपियों में एक पुलिस का एएसआई भी शामिल, पीड़ित से मांगी थी दस लाख की रंगदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बामनीखेड़ा में डॉक्टर को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 6.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नर्स, महिला एडवोकेट और एक पुलिस के एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डॉक्टर से रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। एएसआई के मामले में अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि वह किस थाने में तैनात है। फिलहाल जांच जारी है।
थाना सदर पुलिस के मुताबिक, दीघौट रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विजेंद्र ने शिकायत दी थी कि करीब एक सप्ताह पहले उनके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। खुद को एडवोकेट पूनम बताने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसने हॉस्पिटल की महिला नर्स प्रियंका उर्फ पिंकी के साथ छेड़छाड़ की है। पूनम ने एएसआई नेतराम से शिकायत करने की बात कही। आरोपियों ने डॉक्टर को धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो दुष्कर्म के केस दर्ज कर जेल भिजवा देंगे और सोशल मीडिया पर बदनाम कर देंगे। मामले में डॉक्टर विजेंद्र ने थाना सदर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्लान के तहत डॉक्टर से छह लाख रुपये की नकली गड्डियां तैयार करवाईं और आरोपियों को पैसे देने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को डॉक्टर ओमेक्स सिटी और काशीपुर इलाके में आरोपियों को पैसे देने के लिए गए। जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए तभी पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एएसआई नेतराम, एडवोकेट पूनम और नर्स प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला एडवोकेट पूनम पहले भी सितंबर 2022 में पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने और कितने लोगों को इसी तरह से शिकार बनाया है। एएसआई किस थाने में तैनात है। पुलिस अभी इसकी जानकारी देने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed