{"_id":"47bbe1f10788fe49f29681225ccbacb7","slug":"three-accused-for-dowry-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
पलवल
Updated Wed, 02 Oct 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के आदेश पर चांदहट थाना पुलिस ने तीन लोगों पर दहेज के लिए तंग करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अलावलपुर निवासी महिला कांता ने अदालत में दायर अपने इस्तगासा में कहा है कि उसकी शादी 2009 में बल्लभगढ़ में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष के नरेंद्र, महेंद्र व रेखा दहेज के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन
उससे दो लाख रुपये व बाइक की मांग की जाती। उसके साथ मारपीट भी की जाती। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने मजबूरी में अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति नरेंद्र, जेठ महेंद्र व जेठानी रेखा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन