{"_id":"6557ab5364b7ee418c0d7d76","slug":"threatened-to-make-video-viral-if-he-refused-friendship-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3291-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दोस्ती से मना किया तो वीडियो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दोस्ती से मना किया तो वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। महिला ने दोस्ती करने से मना किया तो फोटो व वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी। गदपुरी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाला मोहित उससे गंदी नजर रखता था। एक दिन वह प्लॉट पर जा रही थी तो मोहित ने रास्ते में उससे दोस्ती करने के लिए कहा। उसके बाद वह मायके चली गई तो उसके पास वीडियो कॉल करने लगा। 14 नवंबर को वह अपनी ससुराल लौटी तो आरोपी उसे फोन कर परेशान कर रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि उसके पास अश्लील फोटो व वीडियो है। उससे दोस्ती नहीं की तो फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा तथा उसे व परिवार को जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।