फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Thousands of quintals of wheat kept in the grain market got wet due to heavy rain, wheat sacks kept in the open in all three markets

Palwal News: तेज बारिश से अनाज मंडी में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीगा, तीनों मंडियों में खुले में रखे गेंहू के कट्टे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of wheat kept in the grain market got wet due to heavy rain, wheat sacks kept in the open in all three markets
गेहूं के कट्टों का उठान कराने लिए मंडी के व्यापारी और किसान कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मिले पर नहीं की सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर में बृहस्पतिवार को तेज आंधी के बाद बारिश हुई। बारिश से अनाज मंडी में बिक्री के लिए आई किसान की गेहूं की फसल पानी में बह गई। वहीं, अनाज मंडी में पड़े हजारों क्विंटल गेंहू के कट्टे भी पानी में भीग गए। गेहूं के कट्टों का उठान कराने के मामले को लेकर मंडी के व्यापारी और किसान कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मिल चुके थे, लेकिन गेहूं के कट्टों का उठान धीमी गति से होने के कारण बारिश के पानी से भीग गया।
मंडी में कई जगहों पर तो बगैर तिरपाल के गेहूं के कट्टे रखे थे। इसके अलावा कट्टों के नीचे किसी भी प्रकार की क्रेट आदि की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण गेहूं के कट्टे जहां ऊपर बारिश से तर हुए तो नीचे क्रेट के अभाव में भीग गए। किसानों का कहना था कि सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा लगभग दो सप्ताह पहले ही खरीदा जा चुका है, लेकिन अभी तक गोदामों तक नहीं पहुंचने के कारण उनका भुगतान भी नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

किसान और आढ़तियों का कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अनाज मंडी और शहर के बीच की मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं कई जगहों पर रखे हुए हैं, लेकिन उठान नहीं हो सका है। इस कारण अधिकांश गेहूं के कट्टे पानी से भीग गए। कुछ जगहों पर तो अभी तक भी गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है, जिसकी अभी तक तुलाई भी नहीं हो सकी है। बारिश के बाद अब किसान और आढ़तियों को गेहूं के गोदामों तक पहुंचने की चिंता सता रही है, जिसके बाद ही उनका भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग भी आगामी दो तीन दिन तक बारिश होने की चेतावनी दे रहा है। मंडी में गेहूं का उठान नहीं होने के कारण आढ़तियों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों के अलावा सीएम विंडो पर भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

क्या कहते हैं किसान :
दो दिनों से मौसम विभाग बारिश की चेतावनी दे रहा था। जिस पर उन्होंने गेहूं के उठान को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा यह रहा कि बारिश के कारण मंडी में रखे हजारों क्विंटल गेहूं के कट्टे बारिश से भीग गए। - राम अवतार किसान
---
बारिश के कारण अनाज मंडी में रखे गेहूं के कट्टे भीग गए। गेहूं का उठान धीमी गति से होने के कारण आढ़तियों और किसानों को पिछले कई दिनों से परेशानी उठानी पड़ रही है। गोदामों तक गेहूं की फसल नहीं पहुंचने के कारण किसानों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। - हरिओम किसान


क्या कहते हैं अधिकारी :
अनाज मंडी में गेहूं का उठान शुरू हो चुका है। व्यापारियों को गेहूं की फसल को ढकने के लिए त्रिपाल प्रयोग करने के आदेश दिए गए हैं। हल्की बारिश हुई है जिससे ढलान के स्थान पर पानी भरा है उसे निकलवा दिया गया है। - वीरेंद्र सिंह, सचिव अनाज मंडी,होडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed