{"_id":"677c2c08eb105bbe4200dfbb","slug":"those-doing-illegal-mining-in-the-mountains-of-rava-village-could-not-be-identified-palwal-news-c-25-1-as11003-100316-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रवा गांव के पहाड़ में अवैध खनन करने वालों की नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रवा गांव के पहाड़ में अवैध खनन करने वालों की नहीं हो पाई पहचान
विज्ञापन
हरियाणा-राजस्थान की सीमा विवाद में फंसा हरियाणा की सीमा का करोड़ों रुपये का पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। हरियाणा-राजस्थान के पहाड़ों की सीमा का विवाद हल नहीं होने के चलते हरियाणा की सीमा के करोड़ों रुपये के पत्थर का राजस्थान के खनन माफिया पूरा फायदा उठा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत के बाद भी आए दिन हरियाणा की सीमा में अवैध खनन कर अरावली के चट्टानों को गिराने का कारोबार किया जा रहा है।
बता दें कि लंबे समय से लगातार मीडिया द्वारा यह जानकारी दी जा रही है कि हरियाणा और राजस्थान के पहाड़ों की नपाई नहीं होने का फायदा खनन माफियाओं द्वारा उठाया जा रहा है। इसके बावजूद भी दोनों ही राज्य के अधिकारियों के द्वारा पहाड़ों की पैमाइश को लेकर कोई बड़ी पहल नहीं की गई है। केवल खानापूर्ति के लिए विभाग के अधिकारी पहाड़ इत्यादि गिरने के बाद जाते हैं और चंद दिनों बाद यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। हाल ही में हरियाणा के रवा गांव से सटे एक बड़े पहाड़ चट्टान को ब्लास्टिंग के माध्यम से गिराने में राजस्थान के खनन माफिया कामयाब हो गए।
हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नूंह की टीम द्वारा पहाड़ गिरने को लेकर मुकदमा नंबर 1056 दर्ज किया गया। इसमें राजस्थान के नांगल तहसील पहाड़ी, जिला (डीग) के खसरा नंबर 162 में राजस्थान सरकार द्वारा आवंटित में खनन का कार्य करने वाले लीज धारकों पर हरियाणा विभाग की अधिकारियों की शुरुआती जांच में इन लोगों का हाथ पाए जाने की संभावना के चलते अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध खनन करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान के माइनिंग अधिकारी (एम ई) खेतान सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन तो उठाया लेकिन इस संदर्भ में बात नहीं की। इससे यह स्पष्ट होता है कि हरियाणा के अधिकारी राजस्थान और राजस्थान के अधिकारी हरियाणा पर बात डालकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने का काम कर रहे हैं।
हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो की टीम द्वारा राजस्थान सरकार के खनन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर हरियाणा से सटे गिराए गए पहाड़ के साथ लगते लीज धारकों के नाम की पहचान को लेकर पत्र लिखा गया है। - सूरजभान, एसएचओ, हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो, नूंह