फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   third class student died in road accident

डंपर की टक्कर से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत

Sat, 12 Oct 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Sat, 12 Oct 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
third class student died in road accident

रसूलपुर गांव के पास शनिवार को एक डंपर ने तीसरी कक्षा के छात्र को कुचल दिया। बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पलवल-रसूलपुर मार्ग पर यातायात जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ लेने के बावजूद छोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी राजेंद्र सिंह का दस वर्षीय बेटा ध्रुव शनिवार सुबह पलवल-रसूलपुर रोड को पैदल पार कर रहा था। तेज गति से आ रहे एक डंपर ने ध्रुव को टक्कर मार दी। ध्रुव सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और डंपर के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना चांदहट थाना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सूचना के बाद डंपर चालक को पकड़ लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। इसके विरोध में गांव वालों ने पलवल-रसूलपुर मार्ग पर यातायात जाम कर दिया। जाम के चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि डंपर सहित चालक को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद गांव वालों ने जाम खोला।


पुलिस ने इस संबंध में मृतक के दादा अर्जुन सिंह के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जाम खुलने के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed