फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There was a lot of cheating in the Hindi paper also at the examination centers.

Palwal News: हिंदी के पेपर में भी परीक्षा केंद्रों पर खूब चली नकल

Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of cheating in the Hindi paper also at the examination centers.
-होडल उपमंडल में परीक्षा केंद्रों से चार छात्र पकड़े गए, बनाए केस
विज्ञापन

-37 केंद्रों पर 11 हजार, 241 छात्र-छात्राओं ने दिया हिंदी का पेपर
-पुलिस के प्रयास के बावजूद बाहर से नकल फेंकने का सिलसिला नहीं रुक रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के हिंंदी के पेपर में बुधवार को खुलकर नकल चली। कई परीक्षा केंद्रों पर तो नकल फेंकने वालों के कारण शांति से पेपर कर रहे विद्यार्थी भी परेशान हो गए। वहीं ड्यूटी दे रहे शिक्षक भी परेशान हो गए। बार-बार टोंकने के बावजूद नकल फेंकने वाले लोग नहीं माने। पुलिसकर्मी उन नकल फेंकने वालों को डंडों से मार-मार कर भगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जैसे ही पुलिस उस स्थान से हटती वह पर्चियां फेंकने पहुंच जाते। धारा 144 लगी होने के बावजूद परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल फेंकने वालों की भारी भीड़ नजर आई।
पेपर के दौरान खास बात यह थी कि निजी स्कूल संचालक बच्चों को लेकर पहुंचे तथा पेपर शुरू होने के बाद खुद साथ लाए युवाओं व अन्य छात्रों के द्वारा पर्चियां डलवाने में लगे रहे। परीक्षा केंद्रों के अंंदर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों से भी निजी स्कूलों के संचालक बच्चों को पेपर में सहयोग करने की सिफारिश लगाते देखे गए। इस दौरान पेपर में नकल करते होडल उपमंडल के परीक्षा केंद्रों पर चार छात्र पकड़े गए। जिनके खिलाफ बोर्ड द्वारा केस बना दिए गए।
विज्ञापन

11241 बच्चों ने दिया हिंदी का पेपर
हरियाणा बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार 37 परीक्षा केंद्रों पर 11 हजार, 241 छात्रों ने हिंदी का पेपर दिया। बोर्ड की तरफ से पेपर शांतिपूर्ण तरीके से कराने के पूरे इंतजाम किए गए थे, लेकिन उसके बावजूद नकल नहीं रुक रही। सर्वाधिक नकल ग्रामीण क्षेत्रों में और निजी स्कूलों में चल रही है। पेपर के दौरान नकल करने वालों को पकड़ने के लिए बोर्ड के उड़नदस्ते के अलावा शिक्षा विभाग तथा प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़नदस्तों के पहुंचते ही छात्र फेंक देते पर्चियां
जैसे ही उड़नदस्ता टीम परीक्षा केंद्र पर पहुंचती तो बाहर सूचना देने के लिए तैनात युवक शोर मचाना शुरू कर देते। जिससे अंदर पेपर दे रहे बच्चे सचेत हो जाते तथा पर्चियां करने वाले बच्चे खिड़कियों से पर्चियों को बाहर फेंक देते। वहीं दीवारों व छतों पर चढ़कर नकल फेंकने वाले युवक भी छिप जाते और उड़नदस्ता टीम के जाते ही फिर से केंद्रों पर वही शोर-शराबा तथा नकल फेंकने व करने का सिलसिला शुरू हो जाता।

---
परीक्षाओं के लिए नियुक्त जिलाधीक्षक जोगेंद्र जादू ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसी के चलते केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान होडल में चार छात्र नकल करते मिले। जिन्हें पकड़कर केस बना दिए गए। उन बच्चों के पेपर भी रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पूरी सख्ती बरती जा रही है। बच्चों को पेपर हाॅल में बैठाने से पहले गहनता से जांच की जा रही है। बाहर से नकल फेंकने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed