फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There is a lot of commotion regarding the election of Hathin Nagar Palika Vice President

Palwal News: हथीन नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज

Sat, 23 Aug 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 23 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of commotion regarding the election of Hathin Nagar Palika Vice President
- 14 पार्षदों के बीच गुप्त बैठकों का दौर जारी, भाजपा कर रही सहमति बनाने की कोशिशें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव इस समय नगर की सबसे बड़ी चर्चा बन गया है। जिला प्रशासन ने अभी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद निर्वाचित पार्षदों के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पार्षद लगातार गुप्त बैठकों में जुटे हुए हैं और अपने-अपने समीकरण साधने में लगे हैं।

दरअसल, उपाध्यक्ष का चुनाव पिछले महीने 16 जुलाई को होना था, लेकिन मतदान वाले दिन अंतिम क्षणों में चुनाव अधिकारी एवं तत्कालीन एसडीएम गुरमीत सिंह अवकाश पर चले गए। इस कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा। अब दोबारा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है और सभी दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका सदन में कुल 14 निर्वाचित पार्षद और चेयरपर्सन मतदान के पात्र हैं। पिछली बार उपाध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सूत्रों के अनुसार, अब नई प्रक्रिया में फिर से नामांकन भरे जाएंगे। उपाध्यक्ष पद के दावेदारों ने हाल ही में स्थानीय स्वशासन मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि विधानसभा अधिवेशन समाप्त होते ही चुनाव तिथि तय करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख दावेदारों के नाम चर्चा में

उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा खेमे से कई नाम चर्चा में हैं। इनमें वार्ड 13 से राकेश गर्ग, वार्ड 5 से धीरज उपाध्याय, वार्ड 6 से उर्मिल शर्मा और वार्ड 2 से विशाल सिंह प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा संगठन एकमत होकर किसी एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला भी पार्षदों से मुलाकात कर चुके हैं। नगर पालिका के आंतरिक चुनाव सीधे तौर पर जनता की उम्मीदों से जुड़े हैं। उपाध्यक्ष पद पर मजबूत और सक्रिय व्यक्ति का चुना जाना नगर की विकास योजनाओं को गति देगा। लोगों का मानना है कि बार-बार चुनाव टलने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और अब प्रशासन को जल्द से जल्द चुनाव तिथि घोषित करनी चाहिए।


नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने कहा कि उपाध्यक्ष पद भाजपा का ही पार्षद जीतेगा। सभी पार्षद एकमत हैं और चुनाव की तिथि घोषित होते ही नाम भी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed