फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Theft incidents increase in winter, theft cases registered at seven places

Palwal News: ठंड में बढ़ी चोरी की वारदात, सात स्थानों पर चोरी के मुकदमे दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 17 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Theft incidents increase in winter, theft cases registered at seven places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। ठंड व कोहरा बढ़ते ही जिले में चोरी की वारदात भी बढ़ने लगी हैं। कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने दुकानों के ताले तोड़ने शुरू कर दिए हैं। अब अलग-अलग स्थानों पर चोरी की सात वारदात होने के मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए हैं, जिसमें एक दुकान से लाखों का सामान, गोदाम से टायर, मकान से डीजे का सामान व दो बाइक चोरी के मामले शामिल हैं। इनके अलावा पलवल रेलवे स्टेशन से लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी होने के मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। अभी तक पुलिस किसी भी मामले में चोरों की पहचान नहीं कर पाई है।
---
वारदात एक
पहले मामले में हुडा सेक्टर दो निवासी मनीष मंगला ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने पुराना जीटी रोड पर मनीष मशीनरी एंड स्टेशनरी स्टोर खोला हुआ है। रात के समय चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़ दिया और दुकान से करीब 1.40 लाख रुपये की पीतल की टूटी, पेच व अन्य सामान चोरी कर दिया। सुबह करीब साढे पांच बजे हुए चोरी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

------
वारदात दो
दूसरे मामले में हुडा सैक्टर दो निवासी हिमांशु शर्मा ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे होडल में चंद्रा टायर के नाम से दुकान खोली हुई है। दुकान पर सप्लाई के लिए आल्हापुर गांव में एक गोदाम बनाया हुआ है। चोरों ने रात के समय उसके गोदाम की दीवार तोड़ दी और गोदाम से जेसीबी को दो, ट्रैक्टर के आठ पिछले व चार आगे के टायर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वारदात तीन
तीसरे मामले में गांव रसूलपुर निवासी सतबीर ने चांदहट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपने पुराने मकान में डीजे का सामान रखा हुआ है। चोरों ने रात के समय मकान का ताला तोड़ दिया और मकान से दो डीजे की मशीन, लाइट व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह उन्हें चोरी के बारे में जानकारी मिली।
--------
वारदात चार
चौथे मामले में राजीव नगर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। वह रसूलपुर चौक पर फल लेने के लिए रुका था। फल खरीद वापस जाने लगा तो उसने देखा कि मौके पर उसकी बाइक नहीं थी। चोर ने उसकी बाइक को चुरा ले गया।
------
वारदात पांच
पांचवें मामले में शेखपुरा निवासी राकेश कुमार ने शहर थाना पलवल में शिकायत दर्ज कराई है कि वह मोबाइल की दुकान पर किसी काम से गया था। दुकान से बाहर निकला तो उसकी बाइक मौके पर नहीं थी। चोरों ने उसकी बाइक को चुरा लिया।
-----
वारदात छह
छठे मामले में यूपी के आगरा निवासी प्रेमपाल ने जीआरपी चौकी पलवल में शिकायत दर्ज कराई है कि वह आगरा कैंट से दिल्ली हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए ट्रेनें से जा रहा था। उसने अपने फोन को ट्रेन में चार्जिंग पर लगा दिया और सो गया। पलवल रेलवे स्टेशन पर उसने देखा कि उसका मोबाइल फोन को किसी ने चोरी कर लिया। उसने स्टेशन पर मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी।

---
वारदात सात
सातवें मामले में एमपी के मुरैना निवासी शैलेंद्र शर्मा ने जीआरपी चौकी पलवल में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी पूजा शर्मा के साथ दिल्ली से एमपी जा रहा था। यात्रा के दौरान उसने अपने 90 हजार रुपये कीमत के लैपटॉप को ऊपर वाली सीट पर रखा दिया और वह नीचे की सीट पर बैठ गया। पलवल रेलवे स्टेशन पर देखा तो उसका बैग गायब था, जिसमें लैपटॉप, उसका चार्जर व अन्य सामान था। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed