फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Theft in woman's cosmetic shop

Palwal News: विधवा महिला की कॉस्मेटिक दुकान में चोरी, 50 हजार से अधिक का सामान गायब

Sun, 28 Sep 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 28 Sep 2025 03:53 AM IST
विज्ञापन
Theft in woman's cosmetic shop
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के शमशाबाद कॉलोनी में किठवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर नकदी सहित 50 हजार रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया। यह दुकान वीरवती नामक विधवा महिला की है, जो अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए इसे चलाती हैं। वीरवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति हरि सिंह का निधन हो चुका है और यही दुकान उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उन्होंने दुकान बंद की थी, लेकिन सुबह पहुंचने पर ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान से 3-4 हजार नकद, ज्वेलरी, साबुन, क्रीम और कपड़े समेत अन्य सामान ले गए। पीड़िता के अनुसार उनकी दुकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना कर फिंगरप्रिंट टीम से चांस प्रिंट उठवाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed