फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The youths beat up the shopkeeper, angry people protested by closing the shops in the camp market

दुकानदार के साथ युवकों ने की मारपीट, कैंप मार्केट में गुस्साए लोगों ने दुकानों को बंदकर किया विरोध-प्रदर्शन

Sat, 25 Dec 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The youths beat up the shopkeeper, angry people protested by closing the shops in the camp market
पलवल कैंप बाजार में दुकानदार से मारपीट पर नाराज व्यापारियों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : Palwal
पलवल। कैंप मार्केट स्थित छोले-भठूरे के दुकानदार के साथ करीब 8-10 युवकों ने मारपीट की। मारपीट के विरोध में गुस्साए अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस को बुलाकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। कैंप थाना प्रभारी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे बाद दुकानदारों ने दुकानों को खोला।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार दिनेश ने बताया कि उसकी कैंप मार्केट में छोले-भठूरे की दुकान है। शनिवार दोपहर दुकान पर दो लड़के छोले-भठूरे खाने आए थे। खाते समय उन्होंने दो तीन बार अलग-अलग छोले मांगे तो उसने दे दिए। लेकिन, जब वो और मांगने लगे तो उसने मना किया। इसी बात को लेकर युवक वहां से चले गए और कुछ देर बाद वापस 8-10 लड़कों के साथ आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के दुकानदारों ने उनका बीच-बचाव किया। सभी युवक जाते समय दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने उसके गले से सोने की चेन को भी लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वहीं, व्यापार मंडल के प्रधान आशु ने कहा कि अगर पुलिस जल्द मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो सभी दुकानदार कैंप मार्केट में धरने पर बैठ जाएंगे। वो मार्केट में समय-समय पर पुलिस की गश्त करवाने को लेकर दुकानदारों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक से भी मिलेंगे। इस मामले में मौके पर पहुंचे कैंप थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed