फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The workers were given homes and the officers were given administrative buildings.

Palwal News: कर्मियों को आशियाने तो अधिकारियों को प्रशासनिक भवन की सौगात मिली

Thu, 07 Mar 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The workers were given homes and the officers were given administrative buildings.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से बृहस्पतिवार को जिले को लगभग 157 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

इस अवसर पर पलवल से विधायक दीपक मंगला ने नूंह लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में जिले की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया ।

इस मौके पर विधायक दीपक मंगला ने कहा कि हरियाणा राज्य के विकास की गति को देखकर आज देश के दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। देश के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सामाजिक सुरक्षा पेंशन आज हरियाणा प्रदान कर रहा है। सीएम मनोहर लाल ने बीपीएल परिवार की आमदनी को बढ़ाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए। मंगला ने 7.82 करोड़ रुपये की लागत से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फिरोजपुर झिरका के कैंपस में सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गए 21 आवासों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार गुरुग्राम-अलवर रोड से नूंह-पलवल रोड तक 7.17 करोड़ रुपए की लागत से बने 4.85 किलोमीटर लंबे बाईपास का भी उद्घाटन तथा पांच करोड़ रुपये की लागत से उजीना डायवर्जन ड्रेन पर पुल, 4.31 करोड़ रुपए की लागत से उजीना ड्रेन पर बने ब्रिज का उद् घाटन किया। लंडोहा नाला पर 3.83 करोड़ रुपए की लागत से बने पुल व अन्य स्थान पर लंडोहा नाला पर 3.82 करोड़ रुपए की लागत से बने पुल व गांव गुलालता में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने पुरानी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में 61.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 126 घरों के निर्माण का शिलान्यास रखा। खंड तावड़ू में 26.76 करोड़ लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रशासनिक भवन व 8.94 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एसडीएम रेजिडेंस की आधारशिला रखी। इसी प्रकार गांव बरौजी में 1.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट व गांव गंगोला में 1.42 करोड़ रुपए की लागत से न्यू ड्रेन के साथ जमा पानी को निकालने के लिए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव गुलालता से कोट ड्रेन के साथ पंप हाउस लगाकर जमा पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य व गांव उलेटा में सांझी डेरी प्रोजेक्ट के फर्स्ट पेज के तहत 60 लाख की लागत से बनने वाले एनिमल शेड व राजकीय महाविद्यालय नगीना में 7.90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कक्षा भवन का शिलान्यास, गांव मेवली में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33 केवी सबस्टेशन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed