फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The work of providing drinking water to every house should be completed soon: Krishnapal

हर घर तक पेयजल पहुंचाने का कार्य जल्द किए जाएं पूरे : कृष्णपाल

Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The work of providing drinking water to every house should be completed soon: Krishnapal
पलवल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के तहत सभी घरों तक पेयजल पहुंचाने संबंधी विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य में पलवल जिला के किसी भी गांव में पीने के पानी की समस्या न हो। हर घर तक जल पहुंचाने की योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है और इसका लक्ष्य तय समय पर पूरा करें।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रैनीवेल योजना के तहत 84 गांवों में पेयजल की व्यवस्था के लिए 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे एलिवेटिड पुल का निर्माण कार्य तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। रेलवे विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वेस्टर्न कॉरिडोर दादरी से जेएलएन पोर्ट मुंबई व केएमपी फ्रेट कॉरिडोर का कार्य भी जल्द पूरा करें। महाग्राम योजना के तहत जिला के 11 गांवों का चयन हुआ है, जिनमें जल्द काम शुरू किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभपात्र की अगर कोरोना के कारण दुखद मृत्यु हो गई है तो उसके परिजनों को इसका जल्द दिया जाए।
विज्ञापन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घरों में शौचालय बनवाए जा चुके हैं। गोवर्धन स्कीम के तहत गांव मर्रोली में गैस प्लांट बनाया जा रहा है। एनआरएलएम योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए गए हैं तथा होडल में अटल मजदूर कैंटीन बनाई गई है जो गरीबों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध करवा रही है। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि अटल मजदूर कैंटीन जिला की सभी मंडियों में शुरू की जाएं। उन्होंने बताया कि विधायक आदर्श ग्राम योजना व सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि हसनपुर में रेस्ट हाउस व रामगढ़ में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है तथा सीएचसी हसनपुर के निर्माण के टेंडर भेजे जा चुके हैं। इसी प्रकार यमुना नदी पर पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 450 लोगों के मामले मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्कीम के तहत लक्ष्य एक हजार 408 से अधिक एक हजार 552 लोगों को लाभ दिया गया है, जिसका सात प्रतिशत ब्याज का भुगतान सब्सिडी के रूप में किया गया है। अमृत योजना के तहत सीवर का 62 प्रतिशत व पेयजल लाइन बिछाने का 67 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत बिजली फीडरों पर कार्य जारी है तथा 31 दिसंबर 2021 तक सभी गांवों में 24 घंटे की बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed