{"_id":"64270b6bd229321ed60966c6","slug":"the-wall-of-the-house-under-construction-fell-on-the-roof-eight-family-members-were-injured-palwal-news-c-1-1-392094-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: निर्माणाधीन मकान की दीवार छत पर गिरी, परिवार के आठ सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: निर्माणाधीन मकान की दीवार छत पर गिरी, परिवार के आठ सदस्य घायल
विज्ञापन
31श्चड्डद्यश्च11- गांव रूपनगर नाटौली में दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा।
31श्चड्डद्यश्च12- घायल राजेश को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
31श्चड्डद्यश्च13- छत गिरने से बच्चे का पैर टूटा।
-- -- -
दीवार गिरने से टूटी छत, मलबे में दबा परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव रूपनगर नाटौली में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से पड़ोसी के मकान की छत टूटकर गिर गई। हादसे में चार बच्चों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मकान बना रहे पड़ोसी ने काफी दिनों से अधूरी पड़ी दीवार को पूरी करवाने के लिए कहा था, परंतु उसने बात नहीं मानी। मामले की शिकायत हथीन थाना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव रूपनगर नाटौली निवासी रसीद मकान बना रहा है। मकान की तीसरी मंजिल पर काम चल रहा है। मकान की एक चार इंची दीवार काफी दिनों से खड़ी थी, जो अन्य दीवारों से जोड़ी नहीं गई थी। पड़ोसी राजेश ने कई बार रसीद से दीवार को अन्य दीवारों से जुड़वाने के लिए कहा था, परंतु वह नहीं माना। बृहस्पतिवार देर शाम तेज आंधी के साथ आई बारिश में दीवार राजेश के मकान पर आ गिरी। मकान के बरामदे में राजेश का परिवार बैठा हुआ था। दीवार गिरने से बरामदे की छत परिवार के ऊपर आ गिरी, जिससे पूरा परिवार मकान के नीचे दब गया। हादसे में राजेश, उसकी पत्नी ममता, उसका बेटे सूरज व गोल्डी, राजेश का भाई बिजेंद्र, उसकी पत्नी प्रीति, बेटी देविका व वंश गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को मलबे से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से राजेश व बिजेंद्र की हालत गंभीर के होने के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में बच्चों व महिलाओं के हाथ व पैर टूट गए। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।