Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The transporter used to drive vehicles by putting fake number plates, the case was opened when the challan reached the real owner

Palwal News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ियां चलवाता था ट्रांसपोर्टर, चालान पहुंचा असली मालिक के पास तो खुला मामला

Thu, 20 Jul 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
The transporter used to drive vehicles by putting fake number plates, the case was opened when the challan reached the real owner
- ऑनलाइन चालान के दौरान फुटेज देखी तो हुआ मामले का खुलासा
विज्ञापन

- आरोपी ट्रांसपोर्टर पर मुकदमा दर्ज, एक कैंटर व कई फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हुईं बरामद



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ट्रांसपोर्टर द्वारा गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ट्रांसपोर्टर पुलिस चालान व टोल टैक्स बचाने के लिए गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलवाता था। आरोपी की गाड़ियों के ऑनलाइन चालान असल मालिकों के पास पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। ऑनलाइन चालान के दौरान सीसीटीवी में फुटेज आने पर आरोपी की पहचान हो पाई। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित कैंटर मालिक की शिकायत पर नामजद ट्रांसपोर्टर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कई नई फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार गांव कुसलीपुर निवासी राम रतन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि लंबे समय से लुलवाड़ी गांव निवासी देवेंद्र फर्जी तरीके से उसके कैंटर के नंबर का प्रयोग अपने कैंटर पर लगाकर कर रहा था। आरोपी देवेंद्र की गाड़ी का कहीं भी चालान होता तो उसके फोन पर संदेश आता कि आपकी गाड़ी का चालान कट गया है, परंतु उस समय उसका कैंटर घर पर खड़ा होता था। वह चालान के संदेशों को देखकर परेशान रहता था। इसके अलावा आरोपी के कैंटर का टोल भी उसे भुगतना पड़ता था। करीब एक साल से वह इस परेशानी से जूझ रहा था। शिकायत में कहा गया कि वह चालान शाखा जाकर बताता कि उसका कैंटर घर पर खड़ा है तो उसका चालान कैसे हो गया, परंतु उसकी बात कोई नहीं मानता था। चालान भरने के लिए उसे कई जगह जाना पड़ा। उसे हर समय अनहोनी का डर बना रहता था। वह आए दिन चालान के आने वाले संदेशों से मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन चालान में फुटेज आने पर हुआ खुलासा
शिकायत में कहा गया कि एक दिन उसे फोन पर संदेश आया कि उसके कैंटर का चालान नोएडा में कटा है। वह नोएड प्राधिकरण और चालान के बारे में पूछताछ की। ऑनलाइन चालान होने के कारण पुलिस कर्मियों ने उसे कैंटर की फुटेज दिखाई। उसने देखा को कोई उसके नंबर से पुराना कैंटर चला रहा था। उसने अपने स्तर पर जांच की तो गांव लुलवाड़ी निवासी देवेंद्र द्वारा धोखाधड़ी करना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

गाड़ी के अंदर रखी मिली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
कैंप थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की तो पता चला कि आरोपी देवेंद्र बीटीसी के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है। उसके पास अन्य कई गाड़ियां हैं। पुलिस ने उसके फरीदाबाद नीलम पुल के समीप स्थित कार्यालय पर छापेमारी की तो वहां फर्जी नंबर प्लेट के साथ कैंटर मिला। कैंटर में कई बिना इस्तेमाल की गई हुई नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपी ने अपनी गाड़ियों के भी फर्जी दस्तावेज बनवा रखे थे। ऐसे में आरोपी के पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कहां से आई, यह भी जांच का विषय है।

--------
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed